Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और पूरी जानकारी
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: आज के समय में हर घर की महिला चाहती है कि वह खुद कुछ करे, अपने पैरों पर खड़ी हो और परिवार को आर्थिक रूप से सहारा दे। अक्सर पैसे की कमी के कारण महिलाएं चाह कर भी अपना छोटा बिजनेस शुरू नहीं कर पातीं। इसी परेशानी को देखते हुए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 शुरू की है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत हर परिवार से एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की शुरुआती मदद दी जाएगी। इसके बाद जब महिला अपना बिजनेस छह महीने तक सफलतापूर्वक चला लेगी तो उसे दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। इस योजना का संचालन जीविका समूह और संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाए। परिवार की आय में वृद्धि हो और समाज में महिलाएं भी बराबरी की भागीदारी निभा सकें। इससे न सिर्फ गरीबी कम होगी बल्कि पलायन में भी कमी आएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लाभ
इस योजना से महिलाओं को कई फायदे होंगे, जो कि निम्नलिखित है –
- हर परिवार से एक महिला को 10 हजार रुपये की शुरुआती सहायता मिलेगी।
- छह महीने बाद सफल बिजनेस चलाने पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि मिल सकती है।
- महिलाओं को उद्यमिता और स्व रोजगार की दिशा में बढ़ावा मिलेगा।
- परिवार की आय में वृद्धि होगी और गरीबी घटेगी।
- सरकार द्वारा हाट बाजार की सुविधा भी दी जाएगी ताकि महिलाएं अपने उत्पाद आसानी से बेच सकें।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए पात्रता
योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
- आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- परिवार की केवल एक महिला को ही लाभ मिलेगा।
- आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला या उसके पति आयकर दाता या सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
- महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
- आधार से लिंक बैंक खाता होना जरूरी है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana हेतु जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास ये दस्तावेज होने चाहिए, जो कि निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र यदि मांगा जाए
- स्व घोषणा पत्र
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं कर सकती हैं।
- महिला को ग्राम संगठन के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा।
- यदि वह SHG की सदस्य नहीं है तो स्व घोषणा पत्र देकर सदस्यता लेनी होगी।
- ग्राम संगठन द्वारा जांच के बाद आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।
- इसके बाद पैसा डीबीटी के जरिए खाते में भेजा जाएगा।