E Shram Card Bhatta: देश के करोड़ों मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ई श्रम कार्ड योजना शुरू की थी ताकि जो लोग रोजाना मेहनत मजदूरी करते हैं, उन्हें समय पर आर्थिक मदद मिल सके। अब सरकार ने इन श्रमिकों के लिए भत्ता यानी आर्थिक सहायता भी शुरू कर दी है जिससे उनका खर्च चल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
ई श्रम कार्ड भत्ता क्या है?
ई श्रम कार्ड भत्ता सरकार के द्वारा उन श्रमिकों को दिया जाने वाला आर्थिक सहयोग है जो ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। इसका मकसद देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक राहत देना है। इस भत्ते के तहत हर महीने पात्र श्रमिकों के खाते में सरकार द्वारा कुछ राशि भेजी जाती है ताकि वे अपने खर्च को आसानी से पूरा कर सकें।
मौजूदा समय में देश के करीब 30 करोड़ से ज्यादा लोग ई श्रम कार्ड योजना से जुड़े हुए हैं। इनमें से लाखों श्रमिकों को सरकार द्वारा वित्तीय भत्ता मिलना शुरू हो गया है। जिनका खाता डीबीटी और आधार से लिंक है उन्हें सीधे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है।
ई श्रम कार्ड के तहत मिलने वाले भत्ते
केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम कार्ड के अंतर्गत कई प्रकार के भत्ते दिए जा रहे हैं।
- 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग श्रमिकों को मासिक पेंशन के रूप में 3000 रुपये तक दिए जाते हैं।
- पात्र श्रमिकों को हर महीने 1000 से 2500 रुपये तक का वित्तीय भत्ता दिया जाता है।
- बेरोजगार श्रमिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी मिलता है।
- चिकित्सा सुविधा के रूप में स्वास्थ संबंधी भत्ता भी दिया जाता है।
- महिला श्रमिकों के लिए विशेष सहायता भत्ता दिया जाता है।
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना हेतु पात्रता
- व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए।
- उम्र 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
- आवेदक का बैंक खाता डीबीटी और आधार से लिंक होना जरूरी है।
अगर भत्ता नहीं मिल रहा तो क्या करें?
अगर किसी ई श्रम कार्ड धारक के खाते में भत्ता नहीं पहुंच रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले अपने ई श्रम कार्ड की स्थिति चेक करें कि वह एक्टिव है या नहीं। अगर कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने बैंक खाते में केवाईसी और आधार लिंक की स्थिति भी जांचें।